Please ensure Javascript is enabled for purposes of website accessibility Central Highlands (पश्चिमी विक्टोरिया) के लिए… | Berry Street Skip to main content

Central Highlands (पश्चिमी विक्टोरिया) के लिए पारिवारिक हिंसा सेवाएँ (Hindi)


क्या आपको सहायता की ज़रूरत है?

यदि आपको या आपके किसी जानकार को खतरा है तो 000 पर फोन करें।


पश्चिमी विक्टोरिया में Central Highlands में, हम निम्नलिखित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नि:शुल्क पारिवारिक हिंसा सेवाएँ और कार्य-समय के पश्चात का संकटकाल समर्थन प्रदान करते हैं:

  • Ballarat
  • Ararat
  • The Pyrenees
  • Golden Plains
  • Moorabool
  • Hepburn.

पारिवारिक हिंसा समर्थन के लिए संपर्क विवरण तथा काम करने के घंटे

यदि आप इनमें से किसी भी क्षेत्र में रहते/रहती हैं, तो कृपया संपर्क करें:

The Orange Door in the Central Highlands
21 Armstrong Street North, Ballarat VIC 3350
काम करने के घंटे: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक
फोन 1800 219 819
ई-मेल cha@orangedoor.vic.gov.au

Back of woman holding a child

हम कैसे काम करते हैं

जब लोग हमें संपर्क करते हैं या जब हमें उनका रेफरल दिया जाता है, तो हम यह निर्धारण करने के लिए उनसे बात करते हैं कि उन्हें किस प्रकार की सहायता और समर्थन की आवश्यकता है। ऐसा फोन पर और/या आमने-सामने किया जा सकता है।

अगले कदम में निम्नलिखित किए जाना शामिल हो सकता है:

  • उनके खतरे का आकलन करना
  • सुरक्षा योजना बनानी
  • यदि उन्हें और उनके बच्चों को तात्कालिक खतरा हो तो उन्हें आपातकालीन आवास में रेफर करना
  • पारिवारिक हिंसा का अनुभव करने वाले बच्चों को चिकित्सीय सेवाओं को रेफर करना
  • व्यवसायियों के लिए द्वितीयक सलाह-मश्विरा प्रदान करना।

सर्विस चार्टर (सेवा अधिकार-पत्र)

इस बारे में और अधिक पता लगाने के लिए कि हम पारिवारिक हिंसा सेवाएँ कैसे प्रदान करते हैं और हमारे सेवा अधिकार-पत्र को पढ़ने के लिए, हमारे सेवा अधिकार-पत्र.

कार्य-समय के पश्चात का संकटकाल समर्थन

हम Central Highlands में रहने वाले लोगों को कार्य-समय के पश्चात का संकटकाल समर्थन भी प्रदान करते हैं।

संकटकाल समर्थन के लिए, कृपया 03 5331 3558 पर सोमवार से गुरूवार, शाम 5 बजे से लेकर सुबह 9 बजे की बीच, और शुक्रवार शाम 5 बजे से लेकर सोमवार सुबह 9 बजे के बीच फोन करें। संकटकाल समर्थन सेवा सार्वजनिक अवकाश के दिन भी खुली होती है।

अन्य सेवाएँ

हम ऐसी सेवाएँ भी प्रदान करते हैं जो लोगों जो सहायता प्राप्त करने, कानूनी प्रणाली को समझने और रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान खोजने में मदद करती हैं। ये सेवाएँ Berry Street के Mount Helen कार्यालय से प्रदान की जाती हैं।

हमारे मामला प्रबंधक पीड़ित उत्तरजीवियों की आवश्यकताओं का आकलन करते हैं और एक योजना बनाते हैं जिसका लक्ष्य उनकी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उनके साथ काम करना होता है।

हम आपातकालीन आवास सहित आवासीय सेवाओं के बारे में जानकारी और रेफरल प्रदान करते हैं।

Ballarat, पश्चिमी विक्टोरिया में पारिवारिक हिंसा का अनुभव करने वाली माताओं और बच्चों के लिए एक सुरक्षित और पालन-पोषण परिवेश। MI Village के बारे में और अधिक पता लगाएँ

हम उन लोगों की सहायता करने के लिए विभिन्न सेवाएँ प्रदान करते हैं जिन्होंने अपने रिश्तों में अपमानजनक व्यवहार का प्रयोग किया हो। बल और/या बलपूर्वक नियंत्रण का प्रयोग करने वाले लोगों के लिए सेवा के बारे में और अधिक पता लगाएँ

अन्य सेवाओं के संपर्क विवरण और काम करने के घंटे

Berry Street Mount Helen office
23 Wetlands Drive, Mount Helen VIC 3350
काम करने के घंटे: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक
फोन 03 5331 3558
ई-मेल grampiansfamilyviolence@berrystreet.org.au